Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsबेगमपुर थाना पुलिस की टीम ने दो झपटमारों को किया गिरफ्तार

बेगमपुर थाना पुलिस की टीम ने दो झपटमारों को किया गिरफ्तार

नीति सैन। रोहिणी के बेगमपुर थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक झपटा हुआ मोबाइल फोन, एक चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल 4 मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बीती 15 जुलाई को पंसाली चौक, दीप विहार, रोहिणी के पास मोबाइल स्नैचिंग की सूचना PCR के जरिए थाना बेगमपुर को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

तकनीकी निगरानी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO बेगमपुर इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व और ACP बेगमपुर सार्थक त्यागी की निगरानी में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में HC रविंदर और HC उमर सिंह को शामिल किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर महादेव रोड, रोहिणी से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अजय उर्फ बच्चा (26) और सोनू कुमार (27) के रूप में की है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर स्नैचिंग की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अन्य हालिया वारदातों में भी शामिल होने की बात बताई।

दो मोबाइल और बाइक बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक झपटा हुआ मोबाइल फोन और थाना बेगमपुर क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल चार मामलों का निपटारा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments