Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsनॉर्थ-वेस्ट में ऑपरेशन सजग के तहत 6 घंटे की ताबड़तोड़ कार्यवाही 35...

नॉर्थ-वेस्ट में ऑपरेशन सजग के तहत 6 घंटे की ताबड़तोड़ कार्यवाही 35 आरोपी गिरफ्तार

NDPS, आर्म्स, एक्साइज, जुआ और वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 1 किलो से ज्यादा गांजा, हथियार, 624 क्वार्टर अवैध शराब, नकदी और 6 चोरी की बाइक बरामद

नीति सैन। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सजग’ के तहत पुलिस ने महज 6 घंटे की विशेष कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, जुआ अधिनियम और वाहन चोरी के मामलों में कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना, स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाना, अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की।

NDPS एक्ट के तहत 2 गिरफ्तार, गांजा बरामद
NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.007 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान के दौरान विशेष निगरानी रखी।

आर्म्स एक्ट में 9 आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1 पिस्टल मैगजीन सहित, 3 देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 5 बटनदार चाकू बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का पहले भी चोरी, झपटमारी, लूट और हथियारों से जुड़े मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 624 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जुआ खेलने वालों पर भी शिकंजा
जुआ अधिनियम के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 9,710 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, जुए की पर्चियां/पैड, कार्बन और पेन बरामद किए गए।

वाहन चोरी के मामले में भी सफलता
ऑटो-थेफ्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 6 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस अब इन वाहनों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है।

अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है अभियान
पुलिस ने केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि अभियान के दौरान कई संदिग्ध और आदतन अपराधियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की। BNSS की धारा 126/169 के तहत 15, धारा 126/170 के तहत 21, एक्साइज एक्ट की धारा 40 के तहत 46 और दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत 11 लोगों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 35 आरोपियों में कई ऐसे आरोपी भी शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले से चोरी, झपटमारी, लूट, हथियार, एक्साइज और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज रहे हैं। पुलिस ने ऐसे अपराधियों पर विशेष नजर रखने और दोबारा अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान तेज किया है।

बड़ी बरामदगी
ऑपरेशन सजग के दौरान पुलिस ने कुल 1.007 किलो गांजा, 1 पिस्टल मैगजीन सहित, 3 देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 5 बटनदार चाकू, 624 क्वार्टर अवैध शराब, 9,710 रुपये नकद और 6 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सजग’ के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत हो और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments