प्रदीप सिंह उज्जैन। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 कार्टन अवैध शराब बरामद की है, जिसमें 300 बोतल और 1,500 क्वार्टर शामिल हैं। शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे Tata Ace वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक रात PP मेट्रो विहार चौकी इंचार्ज की टीम ने गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से दिल्ली की ओर अवैध शराब की खेप लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने UER-II पर इंटरसेप्शन प्वाइंट बनाया। मुखबिर की निशानदेही पर Tata Ace नंबर DL1LAM8199 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 55 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 25 कार्टन में 12-12 बोतल यानी कुल 300 बोतल और 30 कार्टन में 50-50 क्वार्टर यानी कुल 1,500 क्वार्टर मिले।
वाहन चालक की पहचान मो. परवेस पुत्र मो. इसराइल, निवासी विजय विहार, रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई है। मामले में थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में FIR नंबर 504/26, दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करने के साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
यह कार्रवाई SHO/PS NIA इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में SI मोहित, I/C PP Metro Vihar, HC मनिंदर और कांस्टेबल मोहित की टीम ने की। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

