Tuesday, September 15, 2026
Google search engine
Homecrime updateबाहरी जिले में पुलिस का संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, 48 घंटे...

बाहरी जिले में पुलिस का संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, 48 घंटे में 34 केस दर्ज

जुआ, अवैध शराब और गांजा तस्करी के खिलाफ आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में 34 केस दर्ज और 42 लोग पकड़े गए।

असल न्यूज़। आउटर डिस्ट्रिक्ट में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने महज 48 घंटे के भीतर एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत कुल 34 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 42 लोगों को गिरफ्तार/पकड़ा गया, जिनमें 6 महिलाएं और एक CCL भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, यह विशेष अभियान DCP आउटर डिस्ट्रिक्ट विक्रम सिंह, IPS के निर्देश पर जिलेभर में चलाया गया। सभी पुलिस टीमों को अवैध गतिविधियों पर नजर रखने, निगरानी बढ़ाने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, नकदी बरामद
पुलिस टीमों ने पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल 21 लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत 13 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने जुए में दांव पर लगाई गई ₹19,690 की नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। कार्रवाई रानी बाग, मंगोलपुरी, राज पार्क, सुल्तानपुरी, रनहौला, निहाल विहार और PV वेस्ट थाना क्षेत्रों में की गई।

अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने पिछले 48 घंटों के दौरान 2,952 क्वार्टर और 108 बोतल अवैध शराब बरामद की। एक मामले में शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई।

इस कार्रवाई में दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 17 केस दर्ज किए गए और 17 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं।

22.875 किलो गांजा बरामद
NDPS एक्ट के तहत भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की गतिविधियों में शामिल 4 लोगों को पकड़ा, जिनमें 2 महिलाएं और एक CCL शामिल है।

इन आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 22.875 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया।

आगे की जांच जारी
आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस के मुताबिक, जुआ, अवैध शराब और नशीले पदार्थों से जुड़े सभी मामलों में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन अवैध गतिविधियों के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments