असल न्यूज़। आउटर नॉर्थ जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की तलाश के लिए लगातार प्रयास और गहन फॉलोअप किया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
AHTU टीम ने लगातार की तलाश
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर AHTU आउटर नॉर्थ की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश शुरू की। लगातार फॉलोअप और प्रयासों के बाद टीम को नाबालिग को ट्रेस करने में सफलता मिली।
इस अभियान में HC संदीप, W/HC सुमन और W/HC सीमा शामिल रहे। टीम ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर पुलिस की कार्रवाई को सफल बनाया।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के मुताबिक, लापता बच्चों को सुरक्षित तलाशना और उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऑपरेशन मिलाप के तहत AHTU टीम लगातार लापता बच्चों की तलाश और मानव तस्करी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने इस बरामदगी को बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है।

