Wednesday, September 16, 2026
Google search engine
Homecrime newsसमयपुर बादली में लूट और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले...

समयपुर बादली में लूट और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। समयपुर बादली थाना पुलिस ने लूट के साथ चाकूबाजी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो CCL (Child in Conflict with Law) को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

लिबासपुर में दोस्तों पर किया था चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, 12/13 की मध्यरात्रि शिकायतकर्ता मनोज यादव अपने दोस्तों अजय और इमरान के साथ लिबासपुर गया था। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो युवकों ने मनोज और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए अजय और इमरान पर चाकू से हमला कर दिया।

जब मनोज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया और मोटरसाइकिल से अलीपुर की तरफ फरार हो गए।

FIR दर्ज कर जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना समयपुर बादली में FIR संख्या 0793/2026 के तहत BNS की धारा 118(1)/3(5) में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर बाद में BNS की धारा 311 भी जोड़ी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और लगातार फील्ड वर्क के जरिए आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

जहांगीरपुरी में दबिश, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा विकसित किए गए सुराग के आधार पर जहांगीरपुरी इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मोहन उर्फ मोहित (23) सहित दो CCL को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से शिकायतकर्ता मनोज यादव का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

हथियार की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित, पुत्र उमेश कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा 15 और 17 वर्ष की उम्र के दो CCL को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस सभी पकड़े गए आरोपियों की भूमिका की जांच करने के साथ-साथ फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी तथा वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments