Wednesday, September 16, 2026
Google search engine
Homecrime newsजहांगीरपुरी से घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, 27 वारदातों को दे चूका था...

जहांगीरपुरी से घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, 27 वारदातों को दे चूका था अंजाम, OND AATS की PO स्टाफ की टीम ने दबोचा

AATS Outer North की PO Staff ने तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए की कार्रवाई

प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी उत्तर जिले में घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत AATS की PO Staff टीम ने एक घोषित भगोड़े (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से 27 आपराधिक मामलों में संलिप्तता दर्ज है और वह अपने इलाके का घोषित BC भी है।

तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर AATS, Outer North District की PO Staff टीम ने घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने का अभियान चलाया।

लगातार डिजिटल इंटेलिजेंस और ग्राउंड लेवल इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे जहांगीरपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी के मामले में घोषित था PO
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जाकिर उर्फ सद्दाम उर्फ इरशाद, पुत्र वाजिद बेग, उम्र 32 वर्ष, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को MVT E-FIR No. 15407/17, धारा 379/411 IPC, थाना भलस्वा डेयरी के मामले में अदालत द्वारा Proclaimed Offender घोषित किया गया था।

जांच में पुलिस ने आरोपी को आदतन अपराधी बताया है। पुलिस के अनुसार वह अपने इलाके का घोषित BC (Bad Character) भी है और उसके खिलाफ 27 पूर्व आपराधिक संलिप्तताएं दर्ज हैं।

AATS टीम ने की कार्रवाई शामिल ASI संदीप, HC अभिषेक खत्री और Ct. मनीष शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर जुटाई गई खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments