Saturday, September 19, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में पुलिसकर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को लगाई...

नरेला में पुलिसकर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को लगाई फांसी, दोनों की मौत

प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोनू दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

बच्चों के घर लौटने पर सामने आया मामला
बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपति के दोनों बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। जब बच्चे वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बच्चों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा तो पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, जबकि मोनू फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

फिलहाल शुरुआती जांच में वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में मोनू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments