Sunday, September 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsलक्ष्मी नगर में ज्वेलर्स पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप,...

लक्ष्मी नगर में ज्वेलर्स पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप, दुकान के बाहर जुटे लोग

असल न्यूज़। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के जे-एक्सटेंशन इलाके में गफ्फार ज्वेलर्स को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब कई स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर एकत्र हो गए और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्वेलर्स द्वारा कथित तौर पर एक कमेटी/निवेश जैसी योजना चलाई जा रही थी। लोगों का आरोप है कि इसमें जमा की गई रकम के बदले उन्हें नकद भुगतान करने के बजाय ज्वेलरी देने का भरोसा दिया जाता था। कई लोगों ने इस योजना में अपनी रकम जमा कराई थी। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों से रकम लेने के बाद अब दुकान बंद मिली और संचालक तथा संबंधित लोग मौके पर मौजूद नहीं हैं।

इसके बाद कथित रूप से अपनी रकम गंवाने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया और वे दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई इस उम्मीद में जमा कराई थी कि निर्धारित समय पर उन्हें रकम अथवा ज्वेलरी मिल जाएगी। लेकिन अब दुकान बंद होने के बाद उन्हें अपने पैसे की वापसी को लेकर चिंता सताने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments