Saturday, October 3, 2026
Google search engine
Homecrime updateबाहरी-उत्तर जिले की AHTU की टीम ने 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद,...

बाहरी-उत्तर जिले की AHTU की टीम ने 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, तीन लोग पकड़े गए

असल न्यूज़। त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन के खिलाफ बाहरी-उत्तर जिला पुलिस की AHTU टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो वाहनों और अलीपुर स्थित एक गोदाम से कुल 2,101 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक AHTU/Outer North District को सूचना मिली थी कि हरियाणा से दिल्ली की ओर UER-II, बवाना के रास्ते पटाखों की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम ने संबंधित स्थान पर निगरानी शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो Tata Ace वाहनों को रोका, जिनमें करीब 1,350 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। दोनों वाहनों के चालकों को मौके पर पकड़ा गया।

इसके बाद पुलिस ने मामले की आगे जांच करते हुए पटाखों के संभावित स्टोरेज ठिकाने का पता लगाया। जांच के दौरान ZMH चौक, जीत फार्म हाउस के पास, अलीपुर में एक गोदाम की जानकारी सामने आई। AHTU टीम ने गोदाम में तलाशी ली, जहां से करीब 751 किलोग्राम अतिरिक्त पटाखे बरामद किए गए। यहां से पुलिस ने मनोज कुमार (34) को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित गुप्ता (42), निवासी बिंदापुर, उत्तम नगर — Tata Ace चालक, सुनील (42), निवासी बिंदापुर, उत्तम नगर — Tata Ace चालक, मनोज कुमार (34), निवासी तिलक नगर — गोदाम में मौजूद था 2,101 किलो पटाखे और दो वाहन बरामद, कार्रवाई में पुलिस ने दो Tata Ace टेंपो, जिनका इस्तेमाल पटाखों के परिवहन में किया जा रहा था, और करीब 2,101 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

तहत मामला दर्ज किया गया है। सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों की खेप कहां से खरीदी गई थी, गोदाम का मालिकाना हक किसके पास है और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनधिकृत या अवैध पटाखों की खरीद, बिक्री, भंडारण और परिवहन से बचें। पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments