Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeस्वास्थ्यVastu Tips: खाली गमले को घर में रखना शुभ या अशुभ? पढ़ें...

Vastu Tips: खाली गमले को घर में रखना शुभ या अशुभ? पढ़ें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

असल न्यूज़: घरों को सजाना हर कोई चाहते है, इसलिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। अलग-अलग तरह के पौधे लेकर आते हैं। उनको गमलों में लगाकर घर में कई जगह रखते हैं। क्या आपको यह पता है कि खाली गमले भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ ही होते हैं। हम आपको खाली गमले से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में बताएंगे।

मिल सकते हैं ये लाभ
वास्तु की मानें तो खाली गमले को घर में रखने से सकारात्मक वातावरण होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार ही होनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर का माहौल बहुत ही अच्छा हो जाएगा, जिसकी वजह से घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। घर में किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

ये है सही दिशा
वास्तु शास्त्र की मानें तो ईशान कोण (उत्तर-पूर्व के मध्य) में खाली गमले को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इस दिशा में खाली गमले को रखना आपके लिए काफी शुभ होगा।

ये भी है लाभकारी उपाय
आपके परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते बहुत खराब हैं, तो आप खाली गमले को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से सभी के बीच में प्यार बढ़ेगा। राहु दोष को खत्म करने के लिए आप खाली गमले को दक्षिण दिशा में रख सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments