Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeस्वास्थ्यVastu Upay: घर में करेले का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ,...

Vastu Upay: घर में करेले का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु

असल न्यूज़: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ पेड़ों को सजाया जाता है। कुछ लोग टमाटर, कद्दू आदि सब्जियों के बगीचे लगाते हैं। आप घर पर केवल ऐसे बगीचे नहीं उगा सकते। ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों के बारे में विशेष रूप से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, जो शुभ और अशुभ माने जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ -पौधे होते हैं जो घर में गलती से लगने से अशुभ परिणाम देते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में करेले का पौधा लगा सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से।

वास्तु के अनुसार घर में न लगाएं करेले का पौधा
वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधे घर में लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन एक पौधा ऐसा है जिसे गलती से भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रेले का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि करेला कड़वी सब्जी मानी जाती है और इससे निकलने वाली ऊर्जा भी नकारात्मक होती है। करेले का पौधा घर के बाहर लगाया जा सकता है। मगर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा की तरफ यह पौधा नहीं लगा होना चाहिए। अगर करेले का पौधा दक्षिण दिशा में लगा है तो घर में हमेशा कलह-क्लेश होता है।

आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर
वास्तु के अनुसार घर में करेले का पौधा लगाने से इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। व्यक्ति को कर्ज संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि करेले के पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इतना ही नहीं इससे व्यक्ति का मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।

मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में करेले का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। व्यक्ति के जीवन में कभी धन का आगमन नहीं होता है और खर्च बढ़ने लग जाते हैं। इसलिए घर में कभी भी करेले का पौधा न लगाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments