Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeधर्मHoli 2024: होली पार्टी में मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान, बड़ों...

Holi 2024: होली पार्टी में मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान, बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे

असल न्यूज़: 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ये त्योहार न सिर्फ रंगों की वजह से बल्कि खाने-पीने की वजह से भी काफी फेमस है। दरअसल, होली पर लोग एक-दूसरे के घर बधाई देने और रंग खेलने जाते हैं। इसी के चलते सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

सभी घरों में गुजिया तो जरूर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में तरह-तरह के पकवान बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं। इन सभी पकवानों को बनाना काफी आसान भी है।

टमाटर की चाट

आप अपने मेहमानों को बनारस की मशहूर चाट बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाकर आप तैयार करके रख सकते हैं और मेहमानों के आने पर उसे दोबारा तवे पर तड़का लगाकर भून सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

शुगर फ्री मालपुआ

त्योहार के मौसम में हर कोई काफी ज्यादा मिठाई खाता है। ऐसे में तबियत खराब होने का भी डर बना रहता है। इसी के चलते आप शुगर फ्री मालपुआ बनाकर अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।

वेज सैंडविच

अपने मेहमानों को आप वेज सैंडविच बनाकर खिला सकती हैं। ये बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं और बड़ों को भी ये बेहद पसंद आता है। ऐसे में आप होली पर वेज सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं।

दही वड़ा

होली पर तकरीबन हर किसी के घर में दही वड़ा बनाया जाता है। आप भी इसे पहले से तैयार करके फ्रिज में रख सकते हैं। फ्रिज का रखा दही वड़ा हर किसी को पसंद आता है।

आलू की टिक्की

अगर मेहमानों को कुछ चटाकेदार खिलाना चाह रहे हैं, तो घर ही कुरकुरी आलू की टिक्की उन्हें बनाकर खिलाएं। इसे खाकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments