Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeधर्मChandra Grahan 2024 : होली के दिन चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखाई...

Chandra Grahan 2024 : होली के दिन चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखाई देगा? जानें

असल न्यूज़: इस साल का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) 25 मार्च को लगने जा रहा है। होली के दिन लग रहे चंद्रग्रहण को लेकर बहुत से लोग दुविधा में हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्‍या यह भारत में दिखाई देगा। 25 मार्च को लगने जा रहा चंद्रग्रहण उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण होगा। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के एक बाहरी इलाके से गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में दिखाई देगा।

भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, इस साल एक और चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। वह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे यूरोप, एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्‍चिमी अमेरिका, उत्तर पूर्वी साउथ अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा। 18 सितंबर का चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2024 की टाइमिंग
चंद्र ग्रहण 2024 की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे से होगी। यह दोपहर 3:01 मिनट तक रहेगा। क्‍योंकि तब भारत में दिन होगा, इसलिए यहां ग्रहण नजर नहीं आएगा।

इसके अलावा, 8 अप्रैल को दुनिया के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भी दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक देखा जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments