Sunday, October 27, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRअशोक विहार इलाके में शुक्रवार देर रात दो युवकों की चाकू गोदकर...

अशोक विहार इलाके में शुक्रवार देर रात दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या.

असल न्यूज़: अशोक विहार के जेलर वाला बाग इलाके में शुक्रवार देर रात दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान विशाल और विपुल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवकों की कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था, रात में कुछ हमलावर आए और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायलों को उनके परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर हमलावरों की पहचान कर रही है, साथ ही परिवार वालों और आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments