प्रदीप सिंह उज्जैन:- रोहिणी इलाके के सेक्टर-37 में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला एक महिला, पुलिस को शव की जानकारी शाम के समय एक राहगीर द्वारा दी गईं,
पुलिस को सूचना मिली कि महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है और उसके साथ एक बच्चा भी है जो वहां पर खड़ा होकर रो रहा था उसकी उम्र करीब 8 से 10 साल बताई गई राहगीरो जब रोते हुए बच्चे को देखा और पेड़ की तरफ देखा तो पता चला कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हुई है जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई जिसके बाद बेगमपुर थाना पुलिस की टीम व क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया.
फिलहाल शव को रोहिणी के बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया क्योंकि अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है साथी दिल्ली पुलिस सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लग सके की महिला कैसे वहां तक पहुंची है और महिला के साथ कोई और था या फिर महिला अकेली थी आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि आखिरकार महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी है.

