एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। 35 वर्षीय किसान सोपवीर ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह पेशे से किसान थे और उन पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा था।
परिजनों के अनुसार, सोपवीर को उम्मीद थी कि इस बार आलू की फसल अच्छी होगी तो कर्ज उतर जाएगा, लेकिन फसल में भारी नुकसान हो गया। लगातार आर्थिक दबाव और कर्ज की चिंता के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।
बताया जा रहा है, कि इसी तनाव के बीच उन्होंने खुद के कनपटी पर गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिवार से बातचीत की जा रही है।
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से मदद लें। समय पर सहायता जीवन बचा सकती है।

