Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsगोकलपुरी में शादी से 5 दिन पहले सहेली ने युवती पर फेंका...

गोकलपुरी में शादी से 5 दिन पहले सहेली ने युवती पर फेंका तेजाब, बोली– “जिससे तू शादी कर रही है वो मेरा है”

असल न्यूज़: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से महज पांच दिन पहले एक युवती पर उसकी ही सहेली ने तेजाब फेंक दिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देते हुए कहा—“जिससे तू शादी कर रही है, वो मेरा है।”

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। उस समय घर में शादी का माहौल था और युवती के हाथों पर मेहंदी लगने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसकी सहेली गुलिस्ता घर पहुंची और मेहंदी को लेकर बातचीत करने लगी।

मेहंदी की बातचीत के बीच किया हमला

परिजनों के अनुसार, जैसे ही पीड़िता कमरे में सामान लेने के लिए मुड़ी, आरोपी ने कोल्डड्रिंक की बोतल में भरा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया। हमले के बाद आरोपी चिल्लाती हुई मौके से फरार हो गई।

तेजाब से झुलसी युवती को तुरंत GTB Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


शादी 19 अप्रैल को थी तय

पीड़िता मुस्तफाबाद की रहने वाली है और उसकी शादी 19 अप्रैल को होनी थी। परिवार के मुताबिक, आरोपी युवती उनकी पड़ोसी और पीड़िता की दोस्त थी, जिससे किसी को शक तक नहीं हुआ।


प्यार में रंजिश बनी हमले की वजह

दिल्ली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी गुलिस्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि जिस युवक से पीड़िता की शादी हो रही थी, वह उससे प्यार करती थी और इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।


शौचालय साफ करने वाले तेजाब का किया इस्तेमाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में रखे शौचालय सफाई वाले तेजाब (नमक वाला तेजाब) का इस्तेमाल किया। यह तेजाब आमतौर पर बिना किसी पहचान पत्र के आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है। आरोपी इसे कोल्डड्रिंक की बोतल में भरकर पीड़िता के घर पहुंची थी, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments