Thursday, April 16, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली के रंजीत नगर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म,...

दिल्ली के रंजीत नगर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के मध्य जिले के रंजीत नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पानी मांगने के बहाने पहले घर की रेकी की और फिर मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी 27 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम:

जानकारी के अनुसार, आरोपी 9 अप्रैल को पहली बार पीड़िता के घर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने घर और आसपास का जायजा लिया। अगले दिन वह जबरन घर में घुस आया और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की।


11 अप्रैल को मिली पुलिस को सूचना:

11 अप्रैल को पुलिस को PCR कॉल के जरिए बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता को तुरंत एसवीबीपी अस्पताल, पटेल नगर में भर्ती कराया।

शुरुआत में पुलिस ने मारपीट के आधार पर BNS की धाराओं 323, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया।


बेटी के खुलासे के बाद जुड़ी दुष्कर्म की धारा:

अगले दिन पीड़िता की बेटी ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोबारा मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में BNS की धारा 76 भी जोड़ी गई।


CCTV फुटेज से मिला सुराग:

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घटना के समय पीड़िता के घर में जाते हुए दिखाई दिया।

इसी आधार पर पुलिस ने 14 अप्रैल को पांडव नगर इलाके से आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस कर रही है पिछला रिकॉर्ड खंगालने की जांच:

पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments