Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsअलीपुर इलाके में चोरों का आतंक, देर रात ब्लॉक् पर बिजली के...

अलीपुर इलाके में चोरों का आतंक, देर रात ब्लॉक् पर बिजली के सामान की दुकान को बनाया निशाना.

SDM-DM ऑफिस के पास वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV खंगाल रही पुलिस

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला अलीपुर ब्लॉक का है, जहां देर रात चोरों ने ‘गोयल इलेक्ट्रिकल स्टोर’ नाम की दुकान को निशाना बनाया और वहां से कीमती कॉपर का सामान चोरी कर फरार हो गए।

दुकानदार के मुताबिक, सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इलाके में चोरी हुई, वहीं पर SDM ऑफिस, DM ऑफिस और BDO ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। ऐसे संवेदनशील इलाके में चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश
स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त न के बराबर है। कई व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने आज तक अपने क्षेत्र में बीट ऑफिसर को नहीं देखा।

दुकानदारों का यह भी कहना है कि 15 दिन पहले ही यहां साथ में बड़ी चोरी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। नतीजा यह हुआ कि एक बार फिर चोरों ने उसी इलाके को निशाना बना लिया।

लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने बीट ऑफिसर की लापरवाही को चोरी की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि यदि समय पर गश्त और निगरानी बढ़ाई जाती, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

प्रशासन से मांग
इलाके के व्यापारियों और निवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि अलीपुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बीट सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments