असल न्यूज़: बाहरी उत्तरी जिले के नरेला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हरिश्चंद्र रोड पर स्थित एक CNG पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों ने अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पंप को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है।
फिलहाल इस मामले में किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

