Saturday, May 2, 2026
Google search engine
Homecrime updateमंगोलपुरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्पेशल स्टाफ ने 1400 क्वार्टर...

मंगोलपुरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्पेशल स्टाफ ने 1400 क्वार्टर के साथ आरोपी दबोचा

प्रदीप सिंह उज्जैन। मंगोलपुरी इलाके में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। स्पेशल स्टाफ, आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम इलाके में अवैध शराब की सप्लाई को लेकर गुप्त जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान SI विपिन कुमार को एक मुखबिर से सूचना मिली कि तड़के सुबह करीब 4:45 बजे एक कार मंगोलपुरी के F-ब्लॉक स्थित महिला सिलाई केंद्र के पीछे अवैध शराब की डिलीवरी करने आएगी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाल बिछाया और संदिग्ध कार पर नजर रखी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की तत्परता दिखाते हुए टीम ने कार को रोककर चालक को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम पूठ कलां, दिल्ली के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब मिली जिसकी सख्या 28 कार्टन अवैध शराब (हरियाणा सेल मार्क) और 1 हुंडई कार जो तस्करी में इस्तमाल की जा रही थी जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 33/38/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments