प्रदीप सिंह उज्जैन। सुल्तानपुरी इलाके में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। 1 मई को थाना सुल्तानपुरी में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह छठ पूजा पार्क, सुल्तानपुरी बस डिपो के पास ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसके पास आए और एक ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया दूसरे ने जबरन उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। और एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व ACP हरेंद्र सिंह और SHO इंस्पेक्टर अनुपम भूषण के नेतृत्व में किया गया। टीम में शामिल SI अंकुर शर्मा, HC अनुप, HC शिव कुमार और कॉन्स्टेबल रामचंद्र शामिल थे।
गठन टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जिसके 12 घंटे के भीतर आरोपियों जानकारी मिली कि आरोपी डिस्ट्रिक्ट पार्क में मौजूद हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर उर्फ़ चुम्मा अमन विहार के रूप में हुई दूसरे आरोपी की पहचान कृष्णा उर्फ़ किन्ना उर्फ़ जी कृष्णा पीतमपुरा के रूप में हुई पुलिस ने जनकारी देते हुए बताया की दोनों आरोपी आदतन अपराधी और आरोपी अनवर उर्फ़ चुम्मा पहले से 10 मामलों में शामिल हे वही दूसरे अरोपी कृष्णा उर्फ़ किन्ना उर्फ़ जी कृष्णा पर 27 आपराधिक मामले दर्ज पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल किया और 1 लूटा हुआ मोबाइल फोन के साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी एक अन्य मामलो में भी शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद मोबाइल फोन को केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

