Monday, May 4, 2026
Google search engine
Homedelhi crimeदिल्ली में ऑटो ट्रांसपोर्ट यूनियन का प्रदर्शन, ड्राइवरों पर अत्याचार के खिलाफ...

दिल्ली में ऑटो ट्रांसपोर्ट यूनियन का प्रदर्शन, ड्राइवरों पर अत्याचार के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना

प्रदीप सिंह उज्जैन। राजधानी दिल्ली में ड्राइवरों पर कथित अत्याचार के खिलाफ ऑल दिल्ली ऑटो ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह धरना सिविल लाइंस स्थित राजपुर रोड पर 5 नंबर वालों के ऑफिस के बाहर आयोजित किया जाएगा।

यूनियन का आरोप है कि हाल के दिनों में ड्राइवरों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पहली घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर हुई थी, जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद दूसरी घटना में 5 नंबर की गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा एक अन्य ड्राइवर को पीटने का आरोप सामने आया।

इन घटनाओं से नाराज ड्राइवरों और यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवरों के जुटने की संभावना है, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments