प्रदीप उज्जैन: बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे-44 पर आज सुबह सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है । जानकारी के मुताबिक अलीपुर शनि मंदिर के पास एक ऑटो में सवार कई लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शूरुआती जाँच में पता चला कि इस दुर्घटना में कुल 7 यात्री घायल हुए थे, जो यात्रा कर रहे थे:
1. मुकेश 2. पिंकी (मुकेश की पत्नी)
3. एक नाबालिग लड़का (उम्र 6 वर्ष)
4. एक नाबालिग लड़की (उम्र 9 वर्ष)
5. छोटू पंडित (रामायण पंडित का बेटा, निवासी चंपारण, बिहार; उम्र 28 वर्ष)
6. राजू शर्मा (ईश्वर दयाल शर्मा का बेटा, निवासी करावल नगर; उम्र 52 वर्ष – ऑटो चालक)
7. एक व्यक्ति जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
तीन व्यक्तियों (एक नाबालिग लड़की, ऑटो चालक और एक अज्ञात यात्री) को अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
चार घायल यात्रियों को चिकित्सा उपचार के लिए SRHC अस्पताल से LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, 9 साल की निशि और राजू जिसकी उम्र 30 वर्ष जबकि एक मृतक की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई हैं जबकि ऑटो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा की ऑटो में सवार सभी यात्री टिकरी इलाके के हैं । हादसे की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

