Thursday, May 28, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली में ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों ने गाय को राष्ट्रीय...

दिल्ली में ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने उठाई मांग।

अजय शर्मा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ईद के मौके पर एक अलग तस्वीर देखने को मिली। ईद की नमाज के बाद स्थानीय नेता हाजी अफजाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई।

इस दौरान लोगों ने हाथों, में पोस्टर और बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। पोस्टरों पर “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए” जैसे संदेश लिखे हुए थे।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।

सभी धर्मों और परंपराओं के सम्मान की बात

हाजी अफजाल ने कहा कि यह मांग किसी एक धर्म से जुड़ी नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे के सम्मान के रूप में उठाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा, कि देश में सौहार्द और एकता बनाए रखना सबसे जरूरी है और इसी भावना के साथ यह मांग रखी गई है।

ईद पर दिखा भाईचारे का माहौल

ईद के अवसर पर पूरे इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सद्भाव की दुआ की।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments