असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंबेडकर चौक तेज आंधी और बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बताया जा रहा है, कि बीती रात क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हुई थी। इसके बाद निर्माणाधीन अंबेडकर चौक का बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें निर्माण संरचना बिखरी हुई दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है, कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण हल्की प्राकृतिक आपदा भी संरचना नहीं झेल सकी। वहीं कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद प्रशासनिक, अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नुकसान के कारणों की जांच कराई जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
यह घटना सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

