Sunday, May 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsलखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर...

लखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, JE पर छोड़ा पालतू कुत्ता

असल न्यूज़: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र से सरकारी कर्मचारियों पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। बिजली चोरी की शिकायतों की जांच करने पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम पर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार, पावर कॉरपोरेशन की टीम क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच और निरीक्षण के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

घटना के दौरान जूनियर इंजीनियर (JE) अशोक कुमार पर, कथित तौर पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है, कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्य के दौरान इस तरह के हमले न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करते हैं।

मामले की सूचना मिलने, के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना, ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी घटनाओं को लेकर बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments