Monday, June 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsGTB अस्पताल से 7 महीने का बच्चा गायब, दोस्त बनकर आई महिला...

GTB अस्पताल से 7 महीने का बच्चा गायब, दोस्त बनकर आई महिला पर आरोप

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल से सात महीने के एक मासूम बच्चे के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने पहले बच्चे की मां से दोस्ती कर उसका भरोसा जीता और फिर अस्पताल परिसर से बच्चे को लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की तलाश के लिए अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एक सप्ताह पहले हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, सीलमपुर निवासी 23 वर्षीय नाजरीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब एक सप्ताह पहले एक अज्ञात महिला उससे मिली थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और महिला ने उसका भरोसा जीत लिया।

बताया जा रहा है, कि आरोपी महिला पिछले कुछ दिनों से नाजरीन से लगातार मिल रही थी और खुद को उसका शुभचिंतक बताती थी।

पर्ची बनवाने गई मां, बच्चे को लेकर फरार हुई महिला

रविवार को नाजरीन अपने सात महीने के बेटे के साथ GTB अस्पताल पहुंची थी। उसके साथ वह महिला भी मौजूद थी, जिससे उसकी हाल ही में दोस्ती हुई थी।

नाजरीन अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची बनवाने गई, और कुछ देर के लिए अपने बेटे को आरोपी महिला की देखरेख में छोड़ दिया। जब वह वापस लौटी तो महिला और उसका बच्चा दोनों गायब थे।

इसके बाद घबराई मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कि आरोपी महिला की पहचान और बच्चे की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

बच्चे की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि बच्चे का जल्द से जल्द पता लगाने और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल, मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है और परिवार गहरे सदमे में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments