असल न्यूज़: मंगलवार को सामाजिक संस्था युवा बुन्देलखण्ड संगठन द्वारा मंडी गेट ऐट पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस परोपकारी कार्यक्रम में राहगीरों, यात्रियों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम, में बड़ी संख्या में सभी ने शरबत का आनंद लिया। युवा बुन्देलखण्ड संगठन के युवाओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से लोगों की सेवा करते हुए त्योहार को मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव से जोड़ने का संदेश दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति व समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का भी माध्यम हैं।
ताकि यात्रा कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके, कार्यक्रम के दौरान लोगों की इस पहल की जमकर सराहना की। कई राहगीरों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा युवाओं को सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
◆ इस कार्यक्रम में, दादा अकोढ़ी, दिलीप परिहार, नीरज गुप्ता, अमन राठौर, रामजी समाधिया, दिलीप राणा एवं बब्बू सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

