अजय शर्मा: इंद्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद द्वारा चलाए जा रहे मंदिर समिति संगोष्ठी अभियान के अंतर्गत हरी नगर में भी मंदिर समिति संगोष्ठी संपन्न हुई. इस संगोष्ठी में पूरी दिल्ली के सनातन धार्मिक संस्थानों, गुरुद्वारों, मठ, देवालयों की सुरक्षा, रियायती शुल्क पर बिजली पानी देने की मांग के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और इन मुद्दों को जन जन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने व क्रियान्वित करने के लिए जनजागरण प्रारंभ किया गया।
इस संगोष्ठी को इंद्रप्रस्थ प्रांत, सह मंदिर अ0 संपर्क प्रमुख श्री सुमीत अलघ जी, संघ के जिला संघचालक सरदार महिंदर सिंह बाली जी एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राकेश नम्बरदार जी, एन.डी.एम.सी के सदस्य एवं भगवान वाल्मीकि मंदिर, पंचकुइया रोड से श्री अनिल वाल्मीकि जी एवं नगर संघचालक न्यायाधीश (रि.) राजकुमार तुली जी ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
इससे पहले उपस्थित पदाधिकारियों, सम्मानित व्यक्तियों के साथ विश्व हिन्दू परिषद प्रांत अर्चक पुरोहित संपर्क प. गोरधन चतुर्वेदी जी, राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती रजनी मेहता जी, इंडिपेंडेड बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, पोत पत्तन एवं जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की डॉ सीमा सूरी जी, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन आनंद जी सहित ज़िला एवं प्रखंड की टीम ने दीप प्रज्वलन व भारत माता पूजन करते हुए संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
संगोष्ठी में इंद्रप्रस्थ, प्रांत सह मंदिर अ0 संपर्क प्रमुख श्री सुमीत अलघ जी ने उपस्थितों से चर्चा करते हुए बताया कि दिल्ली में चलाये जा रहे व्यापक ‘मंदिर अर्चक आयाम’ द्वारा हजारों मंदिर समितियों, गुरुद्वारों, जैन स्थानकों, आर्य समाज मंदिरों, पुजारियों एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से गहन संवाद व संपर्क किया जा रहा है, जिसमें से कुछ अनुभव सामने आये हैं।
धार्मिक स्थल किसी भी प्रकार का लाभ अर्जित करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं हैं, अपितु यह समाज जोड़ने व सेवा के केंद्र हैं. अतः इन सभी पूजा-स्थलों को व्यावसायिक श्रेणी (Commercial Category) से हटाकर विशेष रियायती दरों पर बिजली एवं पानी उपलब्ध कराया जाए. श्री अलघ ने बताया कि सुरक्षा और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, धार्मिक स्थलों के बाहर होने वाली सभी अनधिकृत, असत्यापित और संदिग्ध व्यावसायिक गतिविधियों (रेहड़ी-पटरी आदि) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, इतना ही नहीं धार्मिक स्थानों के न्यूनतम 500 गीटर के दायरे में मांस-मदिरा, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट आदि की विक्रय व उपयोग और उनके विज्ञापनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।
सरकार से मांग की जा रही है, कि दिल्ली में ऐसे अनेक छोटे मंदिर हैं जिनकी आय अत्यंत सीमित है, जिसके कारण वह अपने पुजारियों को उचित जीवन-यापन हेतु राशि देने में असमर्थ हैं. समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने वाले इन अर्चकों एवं पुजारियों के लिए सरकार द्वारा एक ‘सम्मानजनक मानदेय या आर्थिक सहायता योजना’ आरंभ की जाए।
संघ के जिला संघचालक सरदार महिंदर सिंह बाली जी ने मार्गदर्शन करते हुए, बताया समाज कंटक सनातन व सिख के बीच भेदभाव खड़ा करना चाहते हैं जो कदापि सत्य नहीं हैं. समाज को ऐसे द्वेष से बचना चाहिए।
एन.डी.एम.सी के सदस्य एवं भगवान वाल्मीकि मंदिर, पंचकुइया रोड से श्री अनिल वाल्मीकि जी ने बताया कि भगवान् बाल्मीकि जी सबके हैं, उन्हें सिर्फ एक समाज तक सीमित नहीं कहा जा सकता। यह बड़े हर्ष की बात है कि भगवान् वाल्मीकि जी की प्रतिमा मंदिरों में स्थापित हो रही हैं।
विश्व हिन्दू परिषद, के जिला अध्यक्ष श्री राकेश नम्बरदार जी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया एवं आश्वस्त किया कि विश्व हिन्दू परिषद सदैव समाज की सेवा, संस्कार और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विश्व हिन्दू परिषद, हरी नगर के अध्यक्ष श्री विकास निगम जी ने सुंदर मंच संचालन किया तथा श्री सनातन धर्म मंदिर, जनक पार्क के चेयरमैन श्री वी पी अग्रवाल एवं प्रधान बहन श्रीमती संतोष चौहान जी का इस सुंदर बैठक हेतु स्थान उपलब्ध करवाने के लिए साधुवाद दिया।
जिला बजरंग दल संयोजक श्री प्रीतिश मंडल जी सहित बजरंगियों की टोली ने आये हुए सभी लोगों को तिलक एवं पटका डालकर स्वागत किया।
इस शुभ अवसर पर हरी नगर, के पूर्व विधायक सरदार जगदीप सिंह जी, स्थानीय निगम पार्षदा सरदारनी रमींद्र कौर जी एवं हरि नगर प्रखंड के अनेक मंदिरों तथा गुरुद्वारों से बंधु भगिनी उपस्थित हुए जिनमें वाल्मीकि मंदिर तिहाड़ के प्रधान श्री भजन लाल जी, गुरुद्वारा साहिब तिहाड़ के चेयरमैन सरदार अरविंदर सिंह जी तथा प्रधान सरदार अमिंदर सिंह जी, गुरुद्वारा साहिब छतरी वाला से प्रधान गुरप्रीत बिंद्रा जी तथा उनकी टीम, ब्रह्मकुमारी अशोक नगर तथा हरि नगर, श्री सनातन धर्म मंदिर, एल ब्लॉक, श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रताप नगर, आर्य समाज मंदिर, हरि नगर एवं तिहाड़ सहित सुंदरकांड पाठ मित्र मंडल से विनीत गिरोत्रा तथा उनकी टीम एवं सरदार अजित सिंह जी एवं अन्य अनेक मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री श्री गौरव आनंद, सह जिला मंत्री श्री अमित कुमार तथा श्री अरविंद ग्रोवर एवं हरि नगर प्रखंड मंत्री श्री रमेश असवाल, सह मंत्री श्री प्रवीण राठौर, श्री तुषार राजपूत तथा श्री अश्वनी लौ जी एवं अरुण खरपाल जी सहित प्रखंड कार्यकारिणी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

