Friday, June 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsमालवीय नगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने से घायल

मालवीय नगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने से घायल

असल न्यूज़: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और दो शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को देर रात सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रहने वाले दो बदमाश, गोपाल और सौरभ, मालवीय नगर इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अरविंदो कॉलेज के पास घेराबंदी कर दोनों की तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, दोनों बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि दोनों आरोपियों को तुरंत कब्जे में लेकर उपचार के लिए एम्स भेजा गया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

मौके से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं, शुरुआती जांच में दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वे राजधानी में किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments