Thursday, June 18, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़,...

दिल्ली में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच नवजात बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है, कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों से नवजात बच्चों को लाकर उनके जन्म संबंधी दस्तावेजों और रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करता था। इसके बाद बच्चों को संतान की इच्छा रखने वाले परिवारों को लाखों रुपये में बेचा जाता था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह ने अब तक 20 से अधिक नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कई बच्चों को हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी बेचा गया था। बरामद किए गए बच्चों की पहचान और उनके वास्तविक परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस संगठित नेटवर्क के तार दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आशंका है, कि इस सिंडिकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

अधिकारियों का कहना है, कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments