अजय शर्मा: अलीपुर। बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम में “हिन्दुस्तान एक बगीचा” नामक पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस पुस्तक का संकलन क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं नरेला विकास संगठन (पंजी.) के चेयरमैन हाजी चौधरी अब्बास अली ने किया है।
पुस्तक का विमोचन दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता तथा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने पुस्तक के विषय की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। साथ ही उन्होंने हाजी चौधरी अब्बास अली को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नरेला विकास संगठन (पंजी.) के पदाधिकारियों के साथ संगठन के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी रियासत अली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लेखक एवं आयोजन समिति को बधाई दी।
इस अवसर पर नरेला विकास संगठन से हेमराज बंसल, नौतन दास अरोड़ा, हाजी चौधरी अब्बास अली, रियासत अली, डॉ. राजेंद्र, श्रीनिवास वर्मा, अनिल कुमार बागेश्वर, जितेंद्र कुमार, श्रीमती रचना, डॉ. रजनीश गुप्ता, सतवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा और अब्दुल समी कासमी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा पुस्तक के सफल प्रकाशन की शुभकामनाओं और समाज में भाईचारा, सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ।

