Monday, July 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsद्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल कार बैटरी चोर, चोरी की बैटरी...

द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल कार बैटरी चोर, चोरी की बैटरी और बाइक बरामद

प्रदीप सिंह उज्जैन। द्वारका जिले के थाना सेक्टर-23 पुलिस ने स्कूलों और पार्कों के बाहर खड़ी कारों से बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर और सीरियल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी से बैटरी चोरी के 7 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की कार बैटरी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी कार से बैटरी चोरी होने की ई-एफआईआर थाना द्वारका सेक्टर-23 में दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता दिखाई दिया। तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने उत्तम नगर इलाके से आरोपी चंदन कुमार (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर जंगल क्षेत्र से चोरी की गई कार बैटरी बरामद की गई, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से थाना रन्हौला में दर्ज 9 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पूछताछ के दौरान उसने थाना द्वारका सेक्टर-23 क्षेत्र में हुई 7 बैटरी चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments