Thursday, July 30, 2026
Google search engine
Homecrime newsज्योति नगर हत्या का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू...

ज्योति नगर हत्या का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय इंतजार की चाकू मारकर हत्या, CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपी दबोचे गए।

असल न्यूज़। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय युवक इंतजार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कर्दमपुरी निवासी 17 वर्षीय इंतजार को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गली नंबर-4, कर्दमपुरी में तीन युवकों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए और एफआईआर संख्या 341/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिरों की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद आर्मान और अल्फैज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपी आर्मान की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमन खान को भी ज्योति नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments