Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homecrime newsबुराड़ी में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बुराड़ी में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उजैन। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नॉर्थ जिला क्षेत्र से जुड़ी नाबालिग लड़की की हत्या के एक अनरिपोर्टेड मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी के अजित विहार इलाके से नाबालिग का शव एक सूटकेस से बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ, आउटर नॉर्थ जिला की टीम ने इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी की निगरानी में कार्रवाई करते हुए अविनाश पुत्र शोकी राय, निवासी मुकुंदपुर पार्ट-2, दिल्ली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। इसके बाद वह पुलिस टीम को अजित विहार, बुराड़ी स्थित उस स्थान पर ले गया, जहां नाबालिग का शव सूटकेस में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई में स्पेशल स्टाफ/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के हेड कांस्टेबल संजय की अहम भूमिका बताई गई है। मामले को अब थाना बुराड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों, हत्या के कारण और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments