Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homecrime newsनांगलोई में चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,...

नांगलोई में चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और चाकू बरामद

असल न्यूज़। नांगलोई थाना पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बटन एक्टिवेटेड चाकू बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, बीती 14 अगस्त को थाना नांगलोई में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह घर जा रहा था। वीणा एन्क्लेव के पीछे रेलवे लाइन के पास चार युवकों ने उसे पीछे से घेर लिया। एक आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दो अन्य ने उसके हाथ पकड़ लिए। चौथे आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और उसके पास से 1,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर सभी फरार हो गए।

पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा
मामले की जांच के लिए एसआई राकेश, एचसी संजय और कांस्टेबल दिनेश की टीम गठित की गई। टीम ने इंस्पेक्टर पवन तोमर, SHO थाना नांगलोई के नेतृत्व और एसीपी नांगलोई नरेश सोलंकी की निगरानी में कार्रवाई की।

जांच के दौरान पुलिस टीम शिकायतकर्ता को साथ लेकर नांगलोई रेलवे लाइन के आसपास आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने कुछ युवकों की पहचान आरोपियों के रूप में की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल और नितिन उर्फ डाऊ रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बटन एक्टिवेटेड चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात बताई।

दोनों आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 01 लूटा गया मोबाइल फोन वारदात ले इस्तमाल 01 बटन एक्टिवेटेड चाकू बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments