Monday, August 24, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुंडका थाने की टीम ने शातिर चोर किया गिरफ्तार, 6 चोरी के...

मुंडका थाने की टीम ने शातिर चोर किया गिरफ्तार, 6 चोरी के मोबाइल बरामद

असल न्यूज़। बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की जांच के बाद पुलिस ने 4 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

CCTV और ह्यूमन इंटेलिजेंस से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक मुंडका थाने में मोबाइल चोरी के संबंध में e-FIR नंबर 80069688/26 दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाई। विशेष सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर 6 मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग मामलों से जुड़े पाए गए पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद कुल 4 मामलों को वर्क आउट किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments