असल न्यूज़। बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप (Operation MILAAP) के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित तलाश कर उनके परिवारों से मिला दिया। इनमें 15 वर्षीय किशोरी और महज ढाई साल का मासूम बच्चा शामिल है। बच्चों के सकुशल मिलने से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है।
शाहबाद डेयरी इलाके से लापता 15 वर्षीय लड़की बरामद
पुलिस के अनुसार, पहला मामला शाहबाद दौलतपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने से जुड़ा था। इस संबंध में 20 नवंबर 2026 को थाना शाहबाद डेयरी में FIR नंबर 756/26, BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जानकारी मिलते ही बाहरी उत्तरी जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और जांच के बाद लापता लड़की को सफलतापूर्वक तलाश लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
ढाई साल का मासूम कुछ ही घंटों में मिला
दूसरा मामला थाना बवाना इलाके का है। यहां ढाई साल के एक मासूम बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना बवाना पुलिस ने बिना देरी किए बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर बच्चे को सुरक्षित तलाश लिया। इसके बाद मासूम को उसके परिवार से मिलवा दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने से माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने राहत की सांस ली।
AHTU और बवाना थाना पुलिस की संयुक्त मेहनत
दोनों बच्चों को सुरक्षित तलाशने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने समन्वय के साथ काम किया। AHTU बाहरी उत्तरी जिला की टीम में शामिल HC अमित,W/HC सुमन,W/HC सीमा इस ऑपरेशन में थाना बवाना की टीम HC अमित, HC विकास
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I, बाहरी उत्तरी जिला, लोकेश्वरन आर. IPS के मार्गदर्शन और AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की निगरानी में की गई।
ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस की बड़ी कामयाबी
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर परिवारों से मिलाना पुलिस की तत्परता, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस लगातार लापता बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इस संबंध में बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोहित डी. सक्सेना, IPS ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई से संकट में फंसे परिवारों को समय पर मदद मिलती है और लापता बच्चों को उनके अपनों से मिलाने में सफलता मिलती है।

