Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली: भाटी माइंस के जंगल में मिला 9वीं के छात्र का शव,...

दिल्ली: भाटी माइंस के जंगल में मिला 9वीं के छात्र का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

असल न्यूज़: दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भाटी माइंस इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक 14 वर्षीय छात्र का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान भाटी माइंस निवासी और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद मौके, पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले छात्र का भाटी माइंस इलाके के ही कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हुआ था। स्वजन ने आरोप लगाया है कि उसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।

फिलहाल पुलिस, परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments