Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsBJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से दवा सप्लायर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान ईशान सक्सेना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ समय पहले महिला के बेटे को इंसुलिन की दवा उपलब्ध कराई थी। इसी दौरान आरोपी महिला को एकतरफा पसंद करने लगा।

आरोप है कि जब महिला अपने बेटे को छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी आरोपी ने कार लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना, मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है, कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments