Saturday, May 16, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नरेला में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन: बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सीटू, (उम्र लगभग 17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से नरेला इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

परिजनों के मुताबिक सीटू का एक दोस्त उसे घर से बाहर बुलाकर ले गया था,। आरोप है कि उसी दौरान गली में उस पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सीटू को आनन-फानन में नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां ने बताया, कि हमलावर ने दिन में भी उनके बेटे के हाथ पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद रात में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार का कहना है कि सीटू शांत स्वभाव का लड़का था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

घटना की सूचना, मिलने के बाद नरेला थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें नरेला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया, फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments