Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में ‘मोहित @ बाबा गैंग’ का भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर हथियार...

दिल्ली में ‘मोहित @ बाबा गैंग’ का भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

अजय शर्मा: नई दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात “मोहित @ बाबा गैंग” का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी समेत गैंग के चार मुख्य सदस्यों और एक नाबालिग (CCL) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 03 जिंदा कारतूस सहित 02 अत्याधुनिक अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस @ मोहित @ बाबा, राधे और शांतनु @ चिका शामिल हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर खुलेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते और फायरिंग के वीडियो अपलोड कर लोगों में डर और दहशत फैलाते थे। पुलिस का कहना है कि मोहित @ बाबा और राधे आदतन अपराधी हैं और पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।

मामले की शुरुआत जहांगीर पुरी निवासी शोएब की शिकायत से हुई,। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित @ बाबा ने उसके भाई जुनैद कुरैशी की हत्या की पुरानी रंजिश को लेकर इंस्टाग्राम कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी पोस्ट किए, जिनमें वह और उसके साथी शिकायतकर्ता के घर के बाहर फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल रीलों और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुभाष प्लेस इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी मोहित @ बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी, के पास से 7.65 MM बोर की अवैध पिस्टल और 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने कई गंभीर अपराधों में अपनी संलिप्तता कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर राधे और शांतनु @ चिका को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को भी पकड़ा। राधे की निशानदेही पर एक अन्य अवैध पिस्टल भी बरामद हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गैंग सोशल मीडिया के जरिए अपना गैंगस्टर इमेज बनाकर इलाके में आतंक फैलाना चाहता था। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों और गैंग के नेटवर्क की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments