Friday, May 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshविश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे रवि सिंह का भव्य सम्मान,...

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे रवि सिंह का भव्य सम्मान, बढ़ाया भारत और सोनभद्र का मान

अजय शर्मा: जनपद सोनभद्र के होनहार खिलाड़ी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में रवि सिंह ने रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।

20 मई से 24 मई 2026 तक, आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

रवि सिंह वर्तमान में हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे सोनभद्र जिले में खुशी का माहौल है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और हिण्डालको प्रबंधन ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

सोनभद्र के जिलाधिकारी, श्री चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने रवि सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि रवि की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं हिण्डालको परिवार, की ओर से भी विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवि सिंह को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर हिण्डालको परिसर तक उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित, मीडिया वार्ता में रवि सिंह ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों तक कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया। अपनी यात्रा को याद करते हुए रवि भावुक भी हो गए।

रवि सिंह ने अपनी सफलता, का श्रेय अपनी माता और स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का आशीर्वाद और प्रेरणा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है।

रवि सिंह की यह उपलब्धि, न केवल सोनभद्र बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments