Saturday, June 13, 2026
Google search engine
HomeBiharपटना में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, पेपर स्प्रे लेकर...

पटना में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, पेपर स्प्रे लेकर पहुंचीं दो युवतियां गिरफ्तार

असल न्यूज़: बिहार की राजधानी पटना में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं दो युवतियों ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुईं और दुकानदार से विभिन्न आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवती ने अचानक पेपर स्प्रे निकालकर दुकानदार पर हमला कर दिया और लूट की कोशिश की।

हालांकि, दुकानदार ने घबराने के बजाय साहस और फुर्ती का परिचय दिया। वह तुरंत दुकान से बाहर निकल गया और शोर मचाते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दुकानदार ने दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया, जिससे दोनों आरोपी युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं।

घटना की सूचना मिलते, ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य संभावित साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, दुकानदार की सतर्कता और समझदारी की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं, जिसकी वजह से एक बड़ी वारदात टल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments