असल न्यूज़: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल हाईकोर्ट के अधीन आने वाले सिविल एवं पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार, 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तथा कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए भी स्नातक होना जरूरी है, अभ्यर्थी को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान, शॉर्टहैंड और टाइपिंग में निर्धारित गति के मानकों को पूरा करना होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (UR) एवं उत्तराखंड OBC वर्ग : ₹300
- उत्तराखंड SC/ST/EWS वर्ग : ₹150
- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार : ₹150
- अनाथ (Orphan) उम्मीदवार : कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा 140 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।
नेगेटिव मार्किंग भी होगी
परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। एक से अधिक विकल्प चुनने पर भी प्रश्न गलत माना जाएगा और नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
पद और वेतनमान
भर्ती के तहत जूनियर असिस्टेंट के 259 पद और स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के 139 पद भरे जाएंगे।
जूनियर असिस्टेंट, पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन मिलेगा। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए वेतनमान ₹29,200 से ₹1,42,400 तक निर्धारित किया गया है।
सरकारी नौकरी की तलाश, कर रहे स्नातक युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

