असल न्यूज़। इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन (इम्वा) ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर अनुरोध किया है,कि राजधानी के पत्रकारों के हितो को संचालित करने के उद्देश्य से बनी पत्रकार सत्यापन समिति का गठन जल्द से जल्द किया जाए। अध्यक्ष श्री राजीव निशाना ने कहा,कि वर्ष 2023 से निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समय से ही इस कमेटी का गठन रुका है। पिछले तीन सालो में सरकार से मान्यता प्राप्त करने के लिए हजारों पत्रकारों ने समय समय पर आवेदन भी किया है, इतना ही नहीं,सत्यापन के मापदंडों के आधार पर पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया हुआ है, लेकिन पत्रकार सत्यापन समिति के गठन ना होने से नए पत्रकारो की सत्यापन प्रक्रिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।श्री निशाना ने कहा,कि दिल्ली सरकार अन्य आयोगो और समितियों का गठन तो कर रही है, लेकिन पत्रकार सत्यापन समिति का गठन अभी तक ना होना, आश्चर्य पैदा करता है। उन्होंने उपराज्यपाल साहब से अनुरोध किया है,कि पत्रकारों के हित में वरिष्ठ पत्रकारों से सुसज्जित पत्रकार सत्यापन समिति का जल्द ही पुनर्गठन किया जाए।
IMWA ने उठाई पत्रकारों की आवाज, सत्यापन समिति के गठन की मांग तेज
IMWA ने उपराज्यपाल से पत्रकार सत्यापन समिति के जल्द गठन की मांग की है। संगठन का कहना है कि समिति बनने से पत्रकारों के सत्यापन और उनके अधिकारों की प्रक्रिया मजबूत होगी।
RELATED ARTICLES

