Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsभलस्वा डेरी में ईमानदार ऑटो चालक और पुलिस की तत्परता से 5...

भलस्वा डेरी में ईमानदार ऑटो चालक और पुलिस की तत्परता से 5 लाख से भरा बैग लौटाया

भलस्वा डेयरी पुलिस, दिल्ली पुलिस, 5 लाख रुपये बरामद, खोया बैग मिला, ईमानदार ऑटो चालक, मुकुंदपुर चौक, एलएनजेपी अस्पताल, आउटर नॉर्थ दिल्ली पुलिस, नकदी से भरा बैग, पुलिस की मुस्तैदी, जनसेवा, दिल्ली समाचार, पुलिस की सराहनीय पहल

नीति सैन। आउटर नॉर्थ जिले की भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए महज कुछ घंटों में ₹5 लाख नकदी से भरा खोया हुआ बैग बरामद कर उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को किराड़ी निवासी चमन अपने एक रिश्तेदार से मिलने लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल जा रहे थे। रिश्तेदार के इलाज के लिए वह अपने साथ ₹5 लाख नकद लेकर निकले थे। रास्ते में मुकुंदपुर चौक, भलस्वा पर एक मित्र से मिलने के लिए ऑटो-रिक्शा से उतरते समय वह गलती से नकदी से भरा बैग ऑटो में ही छोड़ गए। जब उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ, तब तक ऑटो वहां से जा चुका था।

इसके बाद चमन ने तुरंत भलस्वा डेयरी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही एसआई मुकुल और कांस्टेबल संदीप की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर की गई त्वरित जांच के जरिए पुलिस ने कुछ ही समय में ऑटो-रिक्शा और उसके चालक की पहचान कर ली।

पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर ऑटो चालक ने बताया कि उसे बैग ऑटो में मिला था और उसने उसे सुरक्षित रखा हुआ था। चालक स्वयं बैग लेकर पुलिस के पास पहुंचा। जांच में बैग के अंदर पूरे ₹5 लाख सुरक्षित मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर बैग उसके असली मालिक चमन को सौंप दिया।

अपना खोया हुआ पैसा वापस मिलने पर चमन ने दिल्ली पुलिस और ईमानदार ऑटो चालक का आभार व्यक्त किया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी भलस्वा डेयरी थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर राकेश राणा के नेतृत्व में की गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और समन्वित प्रयासों के कारण कुछ ही घंटों में पूरी रकम सुरक्षित बरामद कर पीड़ित को लौटाई जा सकी। यह कार्रवाई आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की जनसेवा और नागरिकों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments