Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homecrime updateमंगोलपुरी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

मंगोलपुरी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

असल न्यूज़। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1350 क्वार्टर बोतल अवैध शराब बरामद की है, जिन पर “For Sale in Haryana Only” लिखा हुआ था। मामले में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार थाना मंगोलपुरी के हेड कांस्टेबल लाडू राम, हेड कांस्टेबल मनजीत और कांस्टेबल दीप इलाके में बीट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम जी-ब्लॉक, मंगोलपुरी पहुंची, जहां पुलिसकर्मियों ने कुछ भूरे रंग के गत्ते के डिब्बों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक, निवासी रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने गत्ते के डिब्बों की जांच की तो उनमें अवैध शराब मिली। कुल 1350 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं, जिन पर केवल हरियाणा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। पुलिस ने बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments